नई दिल्ली | Sameera Reddy Enjoy Goa Trip : बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) भले ही बड़े पर्दे से दूर हो चुकी हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। समीरा काफी लंबे समय से मनोरंजन जगत से दूर है और अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। समीरा हाल में फैमिली के साथ Goa Trip पर निकली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में समीरा काफी हॉट दिखाई दे रही हैं। समुद्र किनारे उन्होंने वनपीस बिकिनी पहनी हुई है। ये तस्वीरें लगातार वायरल होने लगी हैं।
Sameera Reddy की ये तस्वीरें गोवा वैकेशन की हैं। इनमें समीरा अपनी फैमिली के साथ गोवा में समुद्र किनारे एंजॉय करती दिख रही हैं। समीरा के लिए यह गोवा का पहला ट्रिप नहीं है इससे पहले कई बार समीरा अपने पति और बच्चों के साथ गोवा ट्रिप पर जा चुकी हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस के पति और बच्चे भी खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। समीरा रेड्डी एक फिटनेस और बॉडी पॉजिटिविटी आइकन हैं। फिल्मों से दूर होने के बावजूद भी उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें :- मिताली राज ने लगातार पांचवां एकदिवसीय अर्धशतक बनाया, 218 मैचों में छह शतकों के अलावा 59वां अर्धशतक बनाया
Sameera Reddy Enjoy Goa Trip : तस्वीरों में हॉट दिख रही समीरा ने सेल्फी लेने के बाद उसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, फेयर स्किन को बढ़ावा देने वाली दुनिया में, मुझे अपने भारतीय रंग को निखारने के लिए सुनहरी धूप में बैठकर सबसे ज्यादा खुशी हो रही है।
ये भी पढ़ें :- Raj Kundra आज होंगे जेल से रिहा, करीब दो महीने से कर रहे थे बाहर आने का इंतजार, Shilpa Shetty की झलकी खुशी