मुंबई | Raj Kundra Ponography Case : पोर्न वीडियो मामले (Porn Film Case) में जेल में बद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमेन राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज जेल से रिहा होंगे। सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राज कुंद्रा को जमानत दे दी है। अदालत ने इस मामले में राज कुंद्रा के साथ उनके सहयोगी रयान थोर्प को भी जमानत दी है। अश्लील फिल्मों के व्यापार से जुड़े मामले में राज कुंद्रा को करीब दो महीने पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
कुंद्रा को जमानत से झलकी शिल्पा की खुशी
राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद एक्ट्रेस Shilpa Shetty की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। कुंद्रा को मिली जमानत के बाद शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने खूबसूरत लाइने लिखी है। पोस्ट में लिखा है कि इंद्रधनुष ये साबित करने के लिए मौजूद है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें :- Mahant Narendra Giri के सुसाइड नोट में वसीयतनामे का जिक्र, पुलिस ने शिष्य आनंद गिरी को किया गिरफ्तार
50 हजार के मुचलके पर जमानत
Raj Kundra Ponography Case : 2 महीने से जेल में बद राज कुंद्रा आज सलाखों से बाहर निकलेंगे। सोमवार को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। कुंद्रा ने शनिवार को जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। मामले में दाखिल चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
बता दें कि, राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें :- Bihar में Delhi-Mumbai से आए लोगों ने बढ़ाई तीसरी लहर की दहशत, अचानक से बढ़ी कोरोना पॉजिटिवों की संख्या