पत्रकारिता की धौंस से चल रहा है ग्राम पंचायत बकहा की प्रधानी
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – सरकारो की गतिविधियो पर पैनी निगाह रखने वाली एवं उसके विकास कार्यो को मानक पारदर्शी आदि रूपो को उजागर कर अधिकारियो आदि के जिम्मेदारियो पर सवालिया निशान उठाने वाली पत्रकारिता अब स्वयं विकास कार्यों की राह पर ग्राम पंचायतो की ठेका ले रही है ।
गौरतलब है कि विकास कार्यो की पारदर्शिता सहभागिता और जवाबदेही को देखते हुए सरकारों सोशल आडिट बैठक के माध्यम से ग्राम पंचायतो हुए विकास कार्यो की जांच करवा रही है । जिसके क्रम मे विकास खण्ड बघौली के बकहा मे सोशल आडिट बैठक की गयी इस दरम्यान ग्राम प्रधान पृथ्वीपति के मोबाइल नम्बर 9648625244 से सम्पर्क साधा गया तो फोन उठा नही कुछ समय बाद उस नम्बर से फोन आया तो सोशल आडिट बैठक के विषय मे जानकारी लेनी चाही तो जबाब मे ” मै राकेश पाठक दैनिक जागरण का पत्रकार हूं ” का जबाब दिया गया । इससे कही न कही यह जाहिर होता है कि ग्राम का विकास किस हद किस रुप मे हो रहा होगा , वही सूत्रो की माने तो इस गांव का प्रधान एस सी है पर प्रतिनिधित्व पत्रकार महोदय कर रहे है ब्लाक मे प्रधानो की लिस्ट मे प्रधान के बजाय पत्रकार महोदय का नम्बर दर्ज है । इस बाबत बी डी ओ से सम्पर्क साधा गया तो किसी कारण वश फोन रिसीव नही हो पाया । इससे कही न कही पत्रकारिता के धौंस की बू आ रही है अधिकारी उस धौंस के तले दबे हुए है और अपनी चुप्पी साधने मे अपनी भलाई समझ रहे है । क्यो कि उपरोक्त ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि पत्रकार है ।