पीआरवी 1492 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्तपाल
संत कबीर नगर
पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत इवेन्ट संख्या 04355 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में 01 व्यक्ति के घायल (बाबूराम पुत्र राम नयन निवासी ग्राम धौरहरा ) के होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस से प्रा0स्वा0 केन्द्र मलौली भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबन्ध में थाना धनघटा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 हरिशंकर गौड़, आरक्षी जितेन्द्र चौधरी, हो0चा0 राजेश कुमार ।