कबीर मठ पर रिलैक्सो डायरेक्टर अब्दुल्ला खान के आयोजन में – समरसता का भोज्य कार्यक्रम सम्पन्न
बड़ा ही सुकून मिलता है कबीर के निर्माण स्थली पर आकर,। अब्दुल्लाह खान निदेशक रिलैक्सो कंपनी,

संत कबीर नगर / मगहर 15 सितंबर 2021कबीर मठ द्वारा रीलेक्सो डोमेस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान की दिवंगत मां को समर्पित भोज्य कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ । पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कहा कि यह भोज्य कार्यक्रम समाज मे पनप रही असमानता नफरत द्वेष को मिटाकर आपसी भाईचारा संस्कृति मेल एकता प्रेम बंधुत्व का कार्यक्रम था । कबीर मठ समाज हित के लिए समर्पित मठ है़ । यहां जाति धर्म नही देखा जाता है़ यह मानव प्रेम का मठ है़ । सद्गुरु कबीर साहब जीवन पर्यन्त मानव प्रेम का जो उपदेश दिये उसी का अनुसरण किया जा रहा है़ ।
उल्लेखनीय है़ कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान की माता जिनकी उम्र 82 वर्ष की रही जिनका इंतकाल विगत माह अगस्त मे हो गया था । जिन के उपलक्ष में यह सामाजिक समरसता भोज का कार्यक्रम रखा गया था इस अवसर पर कबीर मठ के बच्चों को अंग वस्त्र तथा उपहार स्वरूप द्रव्य दान दिए इस अवसर पर दूरदराज से आए हुए कबीर को मानने वाले अनुयायियों एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ कबीर के मठके महंत विचार दास हर शरण शास्त्री समेत रिलैक्सो कंपनी के निदेशक के बड़े भाई पूर्व प्रधान समी उल्ला खान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
