मुंबई | Naseeruddin Shah On Islam : Naseeruddin Shah का नाम बॉलीवुड के कलाकारों में गिना जाता है. अपनी एक्टिंग से दुनिया को लोहा मनवाने वाले एक्टर सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय देने के लिए भी जाने जाते हैं. एक बार फिर से शाह ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए. शाह ने खुलकर केंद्र सरकार को कोसा. शाह ने कहा की बॉलीवुड के तीनों दिग्गज खान सलमान,शाहरुख और आमिर डर के कारण सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कहते. उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कहना चाहता. लेकिन यह सच है कि यदि वह कुछ बोले तो उनके बहुत हानि हो सकती है. तीनों डरते हैं, इसीलिए कुछ नहीं कहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुसलमान हैं लेकिन कभी इस बात का ढिंढोरा नहीं पिटते.
नहीं पढ़ता नमाज, पढ़ने वाले समझते नहीं
Naseeruddin Shah On Islam : शाह ने कहा कि सभी धर्मों में समय के साथ परिवर्तन किए गए हैं. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में पहले सती प्रथा थी जिसे बाद में गलत मानते हुए खत्म किया गया. ऐसे ही समय-समय पर इस्लाम धर्म में भी परिवर्तन होने चाहिए. उन्होंने कहा कि हमेशा एक ही नियम के साथ नहीं रहा जा सकता. इस दुनिया में सब कुछ परिवर्तनशील है. एक सवाल के जवाब में नसरुद्दीन शाह ने कहा कि मैं नमाज नहीं पढ़ता. यह जो नमाज पढ़ते हैं वे इस्लाम समझते तक नहीं है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली की Arvind Kejriwal ने Diwali पर पटाखे चलाने-बेचने पर लगाया प्रतिबंध, कहा- व्यापारी न करें पटाखों का भंडारण
हिजाब का जिक्र नहीं
Naseeruddin Shah On Islam : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर बात करते हुए शाह ने कहा कि इस्लाम में कभी भी हिसाब कर जिक्र नहीं है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में हमेशा नजर के पर्दे की बात की गई है. लेकिन लोगों ने अपने अनुसार चीजों को बदल लिया. आज वहीं लोग अपने अनुसार बनाए गए नियमों को पालन के लिए झगड़े कर रहे हैं. शाह ने कहा कि उनके माता-पिता भी उन्हें नमाज पढ़ने के लिए कहते थे लेकिन कभी उनके साथ जबरदस्ती नहीं की.
इसे भी पढ़ें-Gujarat : आंतरिक कलह के कारण टला शपथ ग्रहण समारोह, विजय रुपाणी के आवास पहुंचे नाराज मंत्री