नई दिल्ली | Rajinikanth’s fan action : दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत को ठीक उसी तरह देखा जाता है जैसे भारत में क्रिकेट प्रेमी सचिन तेंदुलकर को देखते हैं. कई बार ऐसे आती हैं कि रजनीकांत की लोग तस्वीर लगाकर पूजा तक करते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ दक्षिण भारत में रजनीकांत प्रसिद्ध हैं. पूरे भारत में रजनीकांत की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. जानकारी के अनुसार रजनीकांत ने हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म Annathae का पहला लुक जारी किया था. इस पोस्टर को देखने के बाद उनके फैंस कुछ इस कदर उतावले हो गए कि एक बकरे की बलि देकर पोस्टर का खून से अभिषेक कर डाला.
Superstar #Rajinikanth fans sacrificed goat & offered blood abishekam to #Annaatthe first look poster.#AnnaattheFirstLook pic.twitter.com/47wNswxmLu
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 12, 2021
भगवान की तरह की पूजते हैं
Rajinikanth’s fan action : रजनीकांत के फैंस उन्हें भगवान की तरह की पूजा कर रहे हैं. ये पूरी तरह सच है कि रजनीकांत के जैसी फैन फॉलोइंग शायद ही किसी और की रही होगी. रजनीकांत की फिल्में थिएटरों में लगने के पहले ही सुपरहिट हो जाती हैं. यहीं कारण है कि कई फिल्म निर्माता उनके साथ काम करने के लिए तरसते हैं. लेकिन अब रजनीकांत फिल्मों के मामले में काफी सेलेक्टिव हो गये हैं. वे साल में एक से ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं.
इसे भी पढें- Rajasthan : खाकी पर फिर लगा दाग, अब SI पर लगे बलात्कार के आरोप …
कुछ लोगों को पसंद आई ये हरकत
Rajinikanth’s fan action : सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी हैं. लोगों को फैंस का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. वीडियो में कथित तौर पर रजनीकांत के प्रशंसक माने जाने वाले कुछ लोगों को एक बकरी को मारते हुए और उसका खून फिल्म के पोस्टर पर छिड़कते हुए दिखाया गया है. प्रशंसकों की इस क्रूरता की घटना की व्यापक निंदा कर रहे हैं.
इसे भी पढें- Online Food : Swiggy और Zomato से खाना मंगाना हो सकता है महंगा, GST Council की ने की है ये पेशकश…