थाना मेहदावल पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 239 / 2021 धारा 376 भा0द0वि0 व 3 / 4 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता अभिषेक पुत्र हनुमत निवासी विलौली थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना कारित कि गयी थी, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 09.09.2021 को थाना मेहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 14.09.2021 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* उ0नि0 कैलाश यादव, उ0नि0 विरेन्द्र तिवारी, कां0 रामप्रवेश पासवान, का0 विरेन्द्र चौहान ।