पीआरवी 2546 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
पीआरवी 2546 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत लगदवा से इवेन्ट संख्या 08793 से मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्ति ( 1- केसराम यादव पुत्र रामनिहोर यादव 2 – मुकेश पुत्र मेवालाल ग्राम मधुहिया जनपद अम्बेडकरनगर ) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 03 में घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन से प्रा0 स्वा0 केन्द्र नाथनगर में भर्ती कराया गया तथा घटना के संबन्ध में थाना महुली को अवगत गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 दीपक कुमार, आ0 अंजेश चौहान, हो0गा0चा0 शेख अब्दुल्ला ।