पीआरवी 3305 द्वारा रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल
संत कबीर नगर
पीआरवी 3305 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कैलाशनगर से इवेन्ट संख्या 09194 से रेल दुर्घटना में एक व्यक्ति ( हरिराम पुत्र रामकरन निवासी रसूलपुर नई बस्ती ) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 05 में घटना स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आ0 प्रवेश यादव, हो0चा0 इन्द्रनाथ पाण्डेय ।