संतकबीरनगर
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 10000 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 13.09.2021 को समय 11.25 बजे उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह मय हमराह के साथ थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281 / 2021 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 10000 का इनामिया अभियुक्त अफजाल पुत्र समसुलहक निवासी चोरहा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को वहद ग्राम चोरहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अफजाल पुत्र समसुलहक निवासी चोरहा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 126 / 2020 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 120 / 202 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 NIL / 2020 धारा 110 सीआरपीसी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
4-मु0अ0सं0 NIL / 2020 धारा 3 / 4 गुण्डा अधिनियम थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
5-मु0अ0सं0 281 /2021 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर अधिनियम थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।
संक्षिप्त विवरणः- उपरोक्त अफजाल एक शातिर किस्म का गौतस्कर है अपराध जगत में पहले से ही सक्रिय है जो पूर्व में अपराधों में संलिप्त रहा है तथा पूर्व में गौतस्की व गुण्डा एक्ट आदि में जेल भी जा चुका है, जो वर्तमान समय मे थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281 / 2021 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था, जिसे आज दिनांक 13.09.2021 को दुधारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- प्रभारी निरीक्षक दुधारा मनोज कुमार पाण्डेय, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, हे0कां0 रामदरश यादव, हे0कां0चा0 प्रमोद कुमार सिंह, रि0का0 विशाल सिंह ।