शेख बशर अली कौमी तंजीम के देवरिया जिला अध्यक्ष बनाए गए
देवरिया, उत्तर प्रदेश।

कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर साहब ने देवरिया के लाल शेख बशर अली को उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम का देवरिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। जिसके प्रदेश अध्यक्ष मो० तालिब अली साहब ने बताया कि कौमी तंजीम पूरे देश में एकता की ब्यार चला कर देश को मजबूत करने का काम कर रही है, जिसका संदेश नफरत छोड़ो भारत जोड़ो को देश के कोने कोने तक पहुंचाना है, देवरिया के लाल शेख बशर अली ने कहा ये जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत अहम है,मेरे लिए देश सबसे पहले है और अपने देश की एकता,भाईचारे के लिए इस अभियान को जन जन तक पहुंचाना ही एक मात्र लक्ष्य है,शेख बशर अली ने कहा ये नफरत बुरी है न पालो इसे, दिलो में ख्लीश है निकालो इसे, न तेरा है न मेरा है न इसका है न उसका है, ये सबका वतन है बचा लो इसे। जय हिंद