आखिरी पायदान पर रहने वाले समाज के हर व्यक्ति को उसके अधिकार कैसे मिलें – मोहम्मद इसहाक अंसारी
सांथा – संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों की बेदारी मुहिम के तहत आज मेहदावल विधानसभा के सांथा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेहदूपार में पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार, सत्ता में हिस्सा दारी, समाजिक पिछड़ेपन के खात्मा व तालीम बेदारी को लेकर समाज के सम्मानित व सरकर्दा लोगों के साथ संजीदा एवं सकारात्मक विचार विमर्श हुआ।
जिसमें पसमांदा समाज के बच्चों को दीनी व असरी तालीम हासिल करने के लिए विशेष बल दिया गया।

इसके अलावा पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों में सियासी बेदारी के जरिया संवैधानिक अधिकार व सत्ता में हिस्सेदारी कैसे हासिल हो व समाज के आखिरी पयदान पर रहने वाले समाज के हर व्यक्ति को उसके अधिकार कैसे मिले इसपर भी चर्चा हुई।
और तय हुआ कि यह बेदारी मुहिम गाँव गाँव करके सभी पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों को उनके हक हुकूक के लिए जागरुक किया जाऐ।

इस मौके पर उपस्थित सम्मानित ग्राम वासियों को मुहम्मद खालिद अंसारी ने भी संबोधित किया उपस्थित लोगों में वर्तमान ग्राम प्रधान अजहरुद्दीन अंसारी, सदरे आलम इद्रीसी, मास्टर मुहम्मद कलीम, अरशद अंसारी, अल्हाज मास्टर नियाज़ अंसारी, एडओकेट आफाक अंसारी, हाजी मुहम्मद इलियास अंसारी, हाफिज मुजाहिदुल इस्लाम, मौलाना इसमाईल मंसूरी, मौलाना अब्दुल मजीद अंसारी, इसरार नेता अमरडोभा, मुहम्मद सिद्दीक अंसारी, मास्टर फारुक अहमद मुहम्मद निजामी अंसारी के साथ साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मीटिंग में हिस्सा लिया।