मुंबई | Disha Patani Workout Video : बॉलीवुड की खूबसूरत हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों में एक्शन के लिए भी मशहूर हो चुकी हैं, और हो भी क्यों नहीं, टाइगर की गर्लफ्रेंड जो हैं। अब उन्होंने अपना एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने कमाल के स्टंट भी दिखा दिए हैं। दिशा ने अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘मलंग’ और ‘राधे’ में खतरनाक एक्शन सीन्स किए थे। दिशा पाटनी की स्लीम बॉडी और फिटनेस का राज उनका जिम में क्वालिटी टाइम देना हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली दिशा अपने फैंस को फिट रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं।
ये भी पढ़ें :- मशहूर डांसर Sapna Choudhary की उड़ी मौत की अफवाह, फैन्स में मच गई खलबली
View this post on Instagram
Disha Patani Workout Video: दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर आजकल लगातार जिम में हार्ड वर्कआउट के फोटोज और वीडिया शेयर कर रही हैं और अपने फैंस को भी फीट रहने का संदेश दे रही है। हाल ही में दिशा ने एक कमाल का फ्लिप करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर उनके फैंस भी चकित रह गए हैं और लगातार दिशा से उनकी अगली एक्शन फिल्म के बारे में सवाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- मोबाइल की दुकान पर की दोस्ती, फिर बॉयफ्रेंड ने चार दोस्तों के साथ मिलकर युवती से किया गैंगरेप
सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती का जलवा तो बिखेरती हैं ही साथ में लोगों को अपनी फिटनेस से फिट रहने का संदेश भी देती हैं।
View this post on Instagram
Disha Patani बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान के साथ ‘राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई’ फिल्म में देखाई दी थी। वहीं अब दिशा मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में भी दिखाई देने वाली हैं। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।