बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा चलाया गया विवेचना निस्तारण का महाअभियान,निस्तारित हुई कुल 121 विवेचनाये
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर के आदेशानुसार आज दिनांक 25.08.2019 को जनपद के समस्त थानों में चलाया गये विवेचना निस्तारण महाअभियान में कुल 121 मुकदमों का निस्तारण किया गया जिसमें 109 मुकदमों में आरोपपत्र तथा 12 मुकदमों में अन्तिम रिपोर्ट लगी है। सबसे अधिक निस्तारण थाना कोतवाली नगर (25 मुकदमा) तथा जैदपुर (17 मुकदमा) द्वारा किया गया, तथा अन्य थानों का निस्तारण औसत रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली नगर व जैदपुर पुलिस की प्रशंसा की गयी है,तथा अन्य 21 थानों के थाना प्रभारियो को और अधिक निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।