संतकबीरनगर
फर्जी लिंक भेज कर खातो से उडाये गये कुल 104000 ( एक लाख चार हजार) रूपये साइबर सेल संतकबीरनगर द्वारा वापस कराया गया
जनपद संतकबीरनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 02 अलग-अलग लोगो के साथ हुये वित्तीय फ्राड के 79000 रु0 और 25000 रु0 (कुल 1,04,000 रू0 एक लाख चार हजार रू0) उनके खातो में सफलतापूर्वक वापस कराये गये । जिस पर पीडित द्वारा प्रसंन्नता प्रकट करते हुये पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
फ्राड का विवरण निम्नवत है–
1- ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक श्री रामनरेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ग्राम परसहवा थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर ने सूचना दिया कि अनजान व्यक्ति द्वारा फोन काल करके 15000 रू0 भेजने की बात बता कर लिंक भेजा और बैलेसं चेक करने को कहा, बैलेंस चेक करने के तत्काल बाद खाते से 03 बार में 79000 रू0 कट गया । साइबर सेल द्वारा जांच किया गया तो पता चला उक्त पैसे गेंमिग एप रमी में गया था, जिसको पुनः पीडित के खाते में पुरा पैसा 79000 रू0 वापस कराया गया ।
2- श्री राजू कुमार पुत्र तुलसी राम सा0 गोपालपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ने सूचना दिया कि अज्ञात व्यक्ति ने काल कर पैसा भेजने के नाम पर लिंक भेजा जिसको क्लिक करने पर खाते से 03 बार में कुल 25000 रू0 खाते से कट गया जो लाइटूटेक कम्पनी में गया था। जिसको साइबर सेल द्वारा पीडित के खाते में वापस कराया गया ।
नोटः- यह पैसा वापस कराना तभी सम्भव हो पाया जब इन्होने इसकी सूचना तत्काल साइबर सेल को दिया गया। अतः आपके साथ यदि किसी भी तरह का साइबर अपराध घटित होता है तो इसकी सूचना तत्काल गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर फ्राड हेल्प लाइन नं- 155260 , उत्तर प्रदेश सरकार हेल्प लाइन नं0- 112 और साइबर सेल संतकबीरनगर को तत्काल दे ।
साइबर सेल टीम का विवरणः-
1- निरीक्षक रविन्द्र गौतम प्रभारी साइबर सेल ।
2- कां0 पुष्पेन्द्र कुमार गौतम ।
3- कां0 रामप्रवेश मद्वेशिया ।
आम जनमानस से अपीलः-
1- आप ओटीपी, सीवीवी, एटीएम नं0, आधार नं0, पैन नं0 आदि, किसी को न बताये ।
2- किसी भी तरह के कैसबैक, लाटरी आदि के लालच में न पडे ।
3- सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाटसअप, इन्सटाग्राम, मैसेन्जर आदि पर अनजान व्यक्ति का विडियो काल और चैट से बचे ।
4- गुगल पर कस्टमर केयर का न0 सर्च न करे और न ही काल करे ।
5- ओएलएक्स पर खरीदारी करते समय पहले पेमेन्ट न करे ।
6- ट्रेजरी, बैक, केवाईसी अपडेट आदि के नाम पर आने वाले फोन काल पर विशेष सावधानी बरते ।
7- अपना मोबाइल फोन किसी को न दे नही तो सिम स्वैप या सिम क्लोनिंग हो सकती है ।
8-किसी अंजान लिंक को ओपन न करे ।