यह जल भराव की तस्वीरें हैं मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर जाफरा बाजार की


गोरखपुर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
गोरखपुर के जाफरा बाजार में जल जमाव की स्थिति बद से बदतर हो गयी है किसी जरूरत के तहत घरों से निकलना दूभर हो गया है।

जाफरा बाजार के निवासियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के शहर (गोरखपुर) की हालात जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था ना होने के कारण बद से बदतर होती जा रही है।
इधर कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गोरखपुर के वार्ड नम्बर-49, जाफरा बाजार में कमर तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
जलनिकासी ना होने के कारण अक्सर लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारण स्थानीय जनता अनेकों परेशानियों से त्रस्त है।

बारिश के कारण गंदे नालों के पानी से गंभीर
बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
जाफरा बाजार के नागिरिकों ने बताया कि पूरे महानगर के अधिकारी आगामी 28 अगस्त को (शनिवार) को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के गोरखपुर आगमन के बंदोबस्त में लगे हैं।
जबकि महानगर के अक्सर मुहल्लों में पूरी तरह पानी भर जाने से जनता बेहाल है यहां तक लोग अपनी जरूरी आवश्यकताओं के लिए भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
उक्त बातें मोहल्ला जाफरा बाजार के कमर, एहसान, इरफान, सलमान, जावेद,और विराट द्वारा बताई गईं !!