मोहम्मद कय्यूम के परिवार को 25 लाख आर्थिक सहायता दे सरकार – प्रदीप सिसोदिया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी



बेलहर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा दुर्गजोत के जांबाज मोहम्मद कय्यूम उम्र लगभग 25 वर्ष थी जो एक महिला को बचाने के लिए जान पर खेल कर नदी में कूद कर एक डूबती महिला को बचाने का प्रयास किया।
लेकिन नदी के अंदर लोहे की एक जाली गले मे फंस गई और घायल होकर डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई,कय्यूम की शादी 5 अगस्त 2021 को हुई थी।
और वह सऊदी में काम करता था उसको जल्द ही वापस भी जाना था
कयूम के मृत्यु से पूरा क्षेत्र दुःखी है
प्रदीप सिसोदिया ने प्रशासन से मांग किया कि इनके परिवार को 25 लख का आर्थिक सहयोग के साथ-साथ राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।
इस अवसर पर श्री पप्पू निषाद(पूर्व मंत्री)प्रदीप सिसोदिया जिलाउपाध्यक्ष,श्याम जी विश्वकर्मा,राम नाथ चौरसिया,इमरान खान,शिब्बू ,रिफतुल्लाह अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे