दसवीं मोहर्रम के कार्यक्रम में शामिल हुये 313 विधान सभा खलीलाबाद समाजवादी पार्टी से विधान सभा के
दावेदार प्रत्याशी – डाक्टर महफूजुर्रहमान अब्बासी
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


आज दसवीं मोहर्रम योमे आशूरा के दिन मेहदावल चौराहा स्तिथि एस एस पैलेस के निकट राहगीरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें खजूर ठन्डे पानी अदि से राहगीरों की सेवा की गयी
जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनैतिक लोगों ने भाग लिया।
खास तौर से 313 खलीलाबाद विधान सभा से समाजवादी पार्टी के दावेदार प्रत्याशी डाक्टर महफूजुर्रहमान अब्बासी,
सपा जिला उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा, सपा नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद, बुनकर सभा के मीडिया प्रभारी नसीम अंसारी, सहित अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद ने भी डाक्टर महफूजुर्रहमान अब्बासी के साथ प्रोग्राम में शिरकत की