मुंगेर में प्रमंडलस्तरीय पत्रकार सम्मेलन होगा ऐतिहासिक- डॉ. शशि कांत सुमन
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चलाया गया जन संपर्क अभियान।

मुंगेर, बिहार।
आगामी 8 अगस्त को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जमालपुर राज कमल विवाह भवन दौलतपुर में होने वाली प्रमंडलस्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह कोरोना अवार्ड वितरण समारोह को सफल बनाने के लिए संगठन ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव के. एम. राज के नेतृत्व में मुंगेर, बरियारपुर, कल्याणपुर सहित अन्य जगहों पर जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर पत्रकार साथियों के साथ जिले के बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श करने के साथ ही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सलाह ली गई। इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन ने कहा कि मुंगेर में होने वाला प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जिलाध्यक्ष सैफ अली ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी रणनीति तैयार कर ली गई है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष धन्नामल ने कहा कि जिले में प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सम्मेलन में जिले के दिग्गज राजनीतिज्ञ के साथ धर्म गुरु भाग लेंगे। सम्मेलन में “लोकतंत्र में पत्रकार की भूमिका” विषय पर चर्चा करने के साथ ही कोरोना काल में सामाजिक व मानवीय सेवा करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
जन संपर्क अभियान के दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, संतोष कुमार को आई कार्ड का वितरण किया गया। जन संपर्क अभियान में जिला सचिव प्रिंस दिलखुश, विकास, दीपक सहित अन्य शामिल थे।