ब्राह्मण समाज 2022 के विधानसभा चुनाव के बनेंगे मूल मंत्र- रंजना भारती सपा
देवरिया – सलेमपुर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

सलेमपुर विधानसभा की नेत्री और समाजवादी पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश सचिव रंजना भारती ने कहा कि प्रदेश में ब्राहमण समाज 2022 विधानसभा चुनाव की जीत के मूल मंत्र होंगे यह बातें सभी पार्टियां जान चुकी हैं।
सपा ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है।
सपा ने अपने कार्यकाल में संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियां की।
और भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अवकाश की घोषणा की। लेकिन भाजपा की योगी सरकार ने इस अवकाश को समाप्त कर ब्राह्मण समाज का अपमान किया है जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर हमला करते हुए श्रीमती रंजना भारती ने कहा की देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है सरकार जिसका कोई विकल्प नहीं निकाल पा रहे है।
प्रदेश की योगी सरकार का जवाब युवा 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर देंगे।
केंद्र और प्रदेश की सरकारें अपनी भ्रष्ट व्यवस्था पर अभी तक लगाम नहीं लगा पाई है।
उन्होंने अंतिम में कहा कि योगी सरकार द्वेष भावना से कार्य करते हुए सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है और फर्जी मुकदमों में फंसा रही है।