जिला के प्रथम नागरिक बलराम यादव का क्षेत्र भ्रमण बोले हमारा रात दिन जनता को समर्पित

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सिरसिहवाँ ( सिसवा) की सम्मानित शख्सियत चार बार छेत्र पंचायत सदस्य रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता गुलाम नबी रज़ा खान के घर पहुंचे उनके साहबजादे समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला कोषाध्यक्ष हामिद रज़ा खान से मुलाकात कर उनका मनोबल बल बढ़ाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा।
यदि क्षेत्र वासियों को मेरी कभी भी जरूरत होगी तो रात दिन हाजिर रहुंगा।

श्री बलराम यादव ने नौजवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहे कि मैं क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित हूं हमारे लिए कोई भी सेवा हो तो हमको याद कर लिया करें।
मैं हमेशा आप लोग के बीच मिलूंगा।

इस अवसर पर महेन्द्र यादव,अब्दुल मतीन खान प्रबंधक शाहजहां इंटर कॉलेज उड़सरा, जिला पंचायत सदस्य हनुमान कन्नौजिया,कैफ पठान, हाजी गुलाम गौस,फैय्याज खान,हाजी तौफीक,नासिर अली,हाजिर अली,मो रईस,मो इस्माइल खान,मो इस्लाम खान ,मौलाना मुमताज,हाफिज वसीम,शाहिद, जैद,इसराफ़ अली,मो फारूक,अरशद रज़ा,हाशिम खान,मुनीर खान,इन्सान अली,और गांव के सभी बड़े बुजुर्ग उपस्थित रहे।