पीआरवी 1490 ने मारपीट / विवाद को कराया शान्त
संत कबीर नगर – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत कुरमौल से इवेन्ट संख्या 14352 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद में एक व्यक्ति ( गोरख पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी कुरमौल) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल 10 मिनट में पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजवाया गया तथा प्रतिवादी को थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – आरक्षी अरविन्द तिवारी, म0आ0 ममता यादव, म0आ0 पूजा गौड़, आ0चा0 राजीव सोनकर ।