संत कबीर नगर
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद स्तरीय कोर कमेटी का गठन डीडी न्यूज़ संवाददाता सुहेल अहमद सदस्य नामित

संतकबीरनगर :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद संत कबीर नगर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधान सभा तथा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता के तहत की जाने वाली गतिविधियों के संचालन हेतु जनपद स्तरीय कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है।
गठित जनपद स्तरीय कोर कमेटी में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह को विशेष सदस्य, सहायक निदेशक सूचना, प्रभाकर त्रिपाठी, डी0डी0 न्यूज के जिला सवांददाता सुहेल अहमद, जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र, रीना केसरिया, सहायक प्रोफेसर अमर सिंह गौतम एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश सिह को कोर कमेटी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। नियुक्त अध्यक्ष/सदस्य गण आगामी विधान सभा तथा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता हेतु की जाने वाली गतिविधियों हेतु जनपद स्तरीय कोर कमेटी में अपना बहुमुल्य योगदान देना सुनिश्चित करेगें।