


वाराणसी
आज बनारस के सारनाथ मे IDA गठबंधन महागठबंधन की तरफ बढ़ता हुआ जिसमे कई राजनैतिक दल और शामिल हुए जिसमे IDA गठबंधन के संयोजक साहिब सिंह दनकर, इण्डियन नेशनल लीग राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राज कुमार सैनी,वोटर्स पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वात्मा भरत गाँधी, मानव क्रान्ति पार्टी अध्यक्ष चौधरी आर एन मानव, समदर्शी समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भान सिंह पटेल, स्वतंत्र जनता राज पार्टी अध्यक्ष धनश्याम कोरी आदि राजनैतिक दलो ने अपनी अपनी बाते रखी जिसमे ये तय हुआ कि 31 जुलाई से 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश मे गठबंधन के 40 दलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरा करेगे. वहीं INL के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली ने कबीर की आवाज़ से बताएं हमारी पार्टी एवं तमाम सहयोगी दल एक साथ बैठकर आने वाले समय में और बड़े गठबंधन का रूप देंगे वही मोहम्मद अली ने बताए कि हम उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एवं पश्चिमी जिलों में भी गठबंधन को मजबूती देने के लिए रात और दिन एक कर देंगे हम अपनी सारी ऊर्जा गठबंधन के लिए न्योछावर कर देंगे आने वाले समय में पार्टी व गठबंधन दल के सहयोगी दलों द्वारा तमाम जगहों पर आयोजन भी किया जाएगा उक्त जानकारी मोहम्मद अली प्रदेश महासचिव इण्डियन नेशनल लीग ने दी है।