पीआरवी 1487 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया शान्त
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्रांतर्गत उचहराकला से इवेन्ट संख्या 14811 से कालर ने किसी व्यक्ति द्वारा चोरी के प्रयास को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल 06 मिनट में पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 श्रवण कुमार त्रिपाठी, मु0आ0 दिनेश प्रसाद, हो0चा0 सुरजीत कुमार ।