सपाई आंदोलन कारियों पर पुलिसिया कहर
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार द्बरा पुलिस का दुरुपयोग करते हुए समाजवादी पार्टी के आंदोलन को नाकाम करने की कोशिश की गई और नेताओं कार्यकर्ताओं की गिरफतारियां भी की गयी – प्रदीप सिंह सिसोदिया
समाजवादी आंदोलन को आज एक बार फिर शासन प्रशासन द्वारा दबाने की भरपूर कोशिश की गई मगर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी अपना जोरदार तेवर दिखाते हुए खलीलाबाद तहसील मुख्यालय पर सपाई आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं यूथ आईकॉन विजेता समाज सेवी प्रदीप सिंह सिसोदिया को सपा कार्यकर्ताओं के साथ कोनी नौरंगिया स्तिथि उनके आवास पर ही पुलिस टीम द्वारा रोक दिया गया।
जहां सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला की जनता तक सरकार के खिलाफ अपनी आवाज पहुंचाने की भरपूर कोशिश की।
वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता जिला सचिव सैय्यद फिरोज अशरफ को भी दुधारा पुलिस ने सॉलेहपुर स्तिथि उनके आवास पर ही रोक कर आंदोलन स्थल तक नहीं जाने दिया।