
संत कबीर नगर 15 जुलाई 2021 समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष गौहर अली के नेतृत्व में 16 सूत्री मांग के समर्थन बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर तकरीबन 500 कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पर धरना देकर कार्यक्रम को सफल बनाया, कार्यक्रम मैं चार चांद लगाते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा नारा लगाते हुए कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश घरे घरे, जर्रा जर्रा बोल रहा है परिवर्तन को मांग रहा है, जय समाजवाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंजायमान करते हुए अपनी 16 सूत्री मांग पत्र को तहसीलदार को सौंपा, इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोहर अली ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन हमारे कार्यक्रम को असफल करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करते हुए उन्हें उनके घरों में नजर बंद कर दिया गया फिर भी हमारा यह धरना पूरी तरह से सफल रहा ! रिपोर्ट:- के के मिश्रा