इन्डियन नेशनल लीग (INL) के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली का AMU में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट :- कुरैश अहमद सिद्दीकी
इन्डियन नेशनल लीग INL के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली का अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत।
प्रेस नोट के माध्यम से श्री अली ने बताया कि INL द्बरा प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर पहली बार अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहुंचने पर वहां के अध्यापकों एवं छात्रों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
ज्ञात हो कि श्री मोहम्मद अली अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ही अपनी छात्र राजनीति की शुरूवात की थी और वही से उन्होंने शिक्षा भी हासिल की है।
इन्डियन नेशनल लीग INL पार्टी में सक्रिय राजनीति की भूमिका निभाने वाले प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली इस समय उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली के दौरे पर हैं।