ब्लाक प्रमुख चुनाव में करारी हार से बौखलाए सपाइयों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला के नौ ब्लाकों में मात्र एक ब्लाक सेमरियावां के प्रमुख प्रतेयाशी को जीत मिली है।
जिसके कारण सपा नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
जहां जिलाध्यक्ष सपा संत कबीर नगर ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महासचिव अनवारूल हक पर सांथा ब्लाक के प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की मदद का आरोप लगाते हुए श्री अनवारूल हक पर कारवाई की बात कही।
वहीं पूर्व महासचिव अनवारूल हक ने ताबड़तोड़ जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद एवं ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में जिला अध्यक्ष द्बरा पैसा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन किया गया और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया।
पूर्व महासचिव ने अपने ऊपर लगाये आरोपों को बे बुनियाद बताते हुए कहा कि मैं हमेशा से समाजवादी पार्टी का सिपाही था और हमेशा रहुंगा।
श्री अनवारूल हक ने कहा कि नाथनगर से लेकर सेमरियावां तक सपा कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करते हुए लाखों रुपये का लेन देन करके भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बना दिया गया।
श्री अनवारूल हक ने आगे कहा कि मैं स्वयं इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलुंगा और जिला की सारी स्थिति से अवगत कराउंगा।
उन्होंने जिलाध्यक्ष पर जिला को बर्बाद करने और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया।