प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाये गए सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संत कबीर नगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा अनुशासन समिति के सदस्य सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया गया। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी, राज्य सभा सांसद संजय सिंह व् प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के निर्देशानुसार प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी, उ०प्र० की कार्यकारिणी में सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव निवासी ग्राम प्रसादपुर, पोस्ट- धनघटा, संत कबीर नगर को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष बी०एन० खरे जी के अनुमोदन पर प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनता की कोई उम्मीद दिख रही है तो वो आम आदमी पार्टी है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विश्व स्तरीय सरकारी स्कूल, अस्पताल, स्टेडियम, बिजली, पानी इत्यादि मुद्दों पर काम किया है, उन्ही मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में भी विकास की राह को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।