संकल्प भागीदारी मोर्चा पर ओवैसी और राजभर को पूरा भरोसा अब नहीं चलेगी एम वाई की चाल- ओवैसी


लखनऊ / कुरैश अहमद सिद्दीकी
बहराइज के दौरे पर जाने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए श्री ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब एम वाई की राजनीति नहीं चलेगी प्रदेश में अब सर्वसमाज के बल पर संकलक भागीदारी मोर्चा चुनाव मैदान में उतरेगा।
मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा बसपा के अलवा संकल्प भागीदारी मोर्चा एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगा।
संकल्प भागीदारी मोर्चा का मुख्यमंत्री कौन होगा
पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है इसका निर्णय चुनाव परिणाम आने के बाद किया जायेगा।
भाजपा की बी टीम कहे जाने पर ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के निकम्मे पन से प्रदेश में जो मौतें हुईं बच्चे यतीम और बेसहारा हुए इसको प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती है और न मॉफ कर सकती है।
श्री ओवैसी ने आगे कहा कि कोविड महामारी में किसकी वजह से नदियों में लाशैं बह रही थीं किसकी वजह से बच्चे यतीम हो रहे थे किसकी वजह से गरीब मजदूर भूखे मर रहे थे चार लाख मौतों का जिम्मेदार कौन है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताया।