अल कुरैश सेवा हॉस्पिटल में आठ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई

बरेली, उत्तर प्रदेश।
आज डॉक्टर डे के मौके पर जसोली स्थित अल कुरैश सेवा हॉस्पिटल में आठ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई। शिविर का उद्धघाटन आला हज़रत हुज़ूर ताजुशशरिया वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने किया। शिविर के पहले दिन कुल 84 लोगो की शुगर (मधुमेह) व ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। डॉक्टर निशि जौहरी (एमडी मेडिसिन) व डॉक्टर गुफरान खान ने परामर्श दिया। उचित खानपान व योगा की जानकारी दी। प्रबंधक नासिर कुरैशी ने सहयोग करने वालो का धन्यवाद दिया। और बताया की 3 जुलाई शनिवार बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। शिविर 8 जुलाई तक चलेगा। 4 जुलाई को मोतियाबिंद जाँच शिविर और 5 व 6 जुलाई को कोरोना वैक्सीन व आयुष्मान कार्ड कैम्प सुबह 10 से 2 बजे तक लगाया जाएगा।