पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर
रिपोर्ट :-कुरैश अहमद सिद्दीकी

देवरिया से सांसद रामा पति राम त्रिपाठी के बेटे खलीलाबाद संत कबीर नगर से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है।
लखनऊ के वेदांता हास्पिटल में लीवर के इलाज के दौरान हुआ उनका निधन।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी 2014 से 2019 तक 62 लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद संत कबीर नगर से सांसद रहे।
श्री त्रिपाठी एक बेहतरीन वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे।
उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में अपनी लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास के बेहतरीन कार्य किये।
और क्षेत्र की जनता के दिलों में जगह बनाने में भी सफल माने जाते थे।
2019 के लोकसभा चुनाव में किसी कारण वश पार्टी ने उनको टिकट ना देकर खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रवीण निषाद पर भरोसा किया और वह सफल भी रहे।