थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर

आज दिनांक 28.06.2021 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डा0 कौस्तुभ* के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 442/2021 धारा 302/498(ए) भादवि में नामजद अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र रामचन्दर निवासी धमैचा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को भुवरिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* –
1. दीपक सिंह पुत्र रामचन्दर निवासी धमैचा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर उम्र लगभग 31 वर्ष
*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 27.06.2021 को वादी मुकदमा श्री रमाशंकर पुत्र स्व0 विश्वनाथ निवासी साडेखुर्द थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री बिट्टू देवी की शादी दीपक सिंह पुत्र रामचन्दर निवासी धमैचा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के साथ दिनांक 28.02.2011 को हुयी थी । मेरी लडकी बिट्टू को आये दिन उसके पति दीपक सिंह पुत्र स्व0 रामचन्द्र सिंह, सास तीसा देवी पत्नी स्व0 रामचन्द्र व उनके जेठ पिन्टू सिंह पुत्र स्व0 रामचन्द्र दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करके मारते पीटते थे तथा जान से मारने की धमकी देते थे । दिनांक 26.06.2021 की मध्य रात्रि में उपरोक्त सभी अभियुक्त गण मिलकर हमारी लडकी बिट्टू का गला दबाकर हत्या कर दी गयी तथा सामाजिक भय से उसे दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सक द्वारा बिट्टू उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया था । उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.06.2021 को उक्त नामित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण* –
1. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर ।
2. का0 बीर बहादुर यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर ।
3. का0 शुभम कुमार थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर ।
4. रौशन कुमार थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर ।