पीआरवी 1490 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया शान्त–
संत कबीर नगर
पीआरवी 1490को थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत प्रसादपुर से इवेन्ट संख्या 10284 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 07 मिनट में घटनास्थल पर पहुँचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को जरिये एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 जीवनचन्द, आ0 बृजेश कुमार यादव, हो0चा0 राकेश गुप्ता ।