बरदहिया बाजार खलीलाबाद खोलने को लेकर अपर जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन – मोहम्मद इसहाक अंसारी
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


पूर्वांचल के बुनकरों का एक मात्र बाजार खलीलाबाद का बरदहिया बाजार जो कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण पूरे प्रदेश में लाकडाउन की व्यवस्था लागू होने की वजह से बंद है अब जबकि पूरे प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप कम हो जाने के कारण प्रदेश भर के तमाम बाजार , माल्स, रेस्टोरेंट आदि को कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए खोलने का शासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है लेकिन पूर्वांचल के बुनकरों एवं हजारों छोटे कपड़ा व्यापारियों का एक मात्र बाजार खलीलाबाद का बरदहिया बाजार अब भी बंद है इस संबंध में आज जिलाधिकारी महोदय के मौजूद न होने की वजह से अपर जिलाधिकारी महोदय से मिलकर बुनकरों एवं कपड़ा व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया और इसी सप्ताह से बाजार खुलवाने का आग्रह किया जिसपर अपर जिलाधिकारी महोदय ने जांच कर जल्द ही बाजार खुलवाने के लिए आश्वस्त किया प्रतिनिधि मंडल में मुहम्मद असलम अंसारी सभासद खलीलाबाद, हाजी मुहम्मद असलम, मुहम्मद सिद्दीक, मुहम्मद निजामी आदि शामिल रहे