संतकबीरनगर
प्रभारी यातायात द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाया सघन अभियान


आज दिनांक 23.06.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अंशुमान मिश्र के पर्यवेक्षण में आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा ड्रिंक एण्ड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाने वालों ) के खिलाफ अभियान चलाकर रोडवेज चालक, ट्रक चालक, टैम्पो चालक, आटो रिक्शा चालकों, कार चलाकों व अन्य सवारी चालकों के साथ साथ दो पहिया वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर मशीन द्वारा चेक किया गया । चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का प्रभारी यातायात द्वारा चालान किया गया व उन्हें सड़क एवं यातायात नियमों जैसे शराब पीकर गाड़ी न चलाना, तेज गति से गाड़ी न चलाना, गाडी चलाते समय हेल्मेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना इत्यादि के बारे में भी प्रेरित किया गया ।