पीआरवी 3311 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया शान्त
संत कबीर नगर
– पीआरवी 3311 को थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत डिहवा से इवेन्ट संख्या 09367 से कालर ने महिला से अभद्रता को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 06 मिनट में घटनास्थल पर पहुँचकर विवाद को शान्त कराकर प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
*पीआरवी स्टाफ* – आ0 अनिल यादव, हो0चा0 हर्षनाथ ।