पीआरवी 1485 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया शान्त
संत कबीर नगर
पीआरवी 1485 को थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत गरथौली से इवेन्ट संख्या 14007 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 03 मिनट में पहुँचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन से प्रा0स्व0 केन्द्र सेमरियांवा पहुँचाया गया तथा घटना के सम्बन्ध में थाना दुधारा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट मे घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
*पीआरवी स्टाफ* –मु0आ0 गिरीशचन्द्र शुक्ला, मु0 रंजन राजभर, हो0चा0 बृजेश यादव ।