ग्राम सभा सफियाबाद से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुशीर अहमद ग्राम वासियों को दिए बधाई


संत कबीर नगर
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम सभा सफियाबाद से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुशीर अहमद ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कबीर की आवाज़ से बताए हमारे ग्राम सभा में 2300 वोट रहे इसमें 1250 वोट पोल हुए वही 76 वोट इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुशीर अहमद ने बताया हमें 520 वोट मिला हम 172 वोट से विजय हासिल किए वही मारूफ को 348 वोट मिला जो दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में कुल 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कि हम विकास के कार्यों पर जोर देंगे और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत ग्राम सभा के सभी सदस्यों ने शपथ ग्रहण ले लिया है नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए अपने ग्राम वासियों को भी आगाह किए कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें उन्होंने विकास के मुद्दों पर भी चर्चा किए कहे कि हम नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया करवाने का भी कार्य करेंगे।