संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तरीय आपदा राहत समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन

जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से आज दिनांक 15-06-2021 को कलेक्ट्रेट सभागार में भविष्य में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तरीय आपदा राहत समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा बरसात के दृष्टिगत बाढ़ संबंधी तैयारियों, संवेदनशील एवं क्षतिग्रस्त बंधों की मरम्मत, संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य, बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों एवं परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व जनरेटर, लाइट, मेडिकल व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई । बाढ़ के दौरान व बाढ़ के उपरांत प्रभावित क्षेत्रों में लोगों व जानवरों को यथाशीघ्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ उनके भोजन पानी, स्वास्थ्य सुविधायें व जानवरों के लिए चारा / भूसा आदि की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।