संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर विश्व रक्तदान दिवस पर विशेष स्वैच्छिक रक्त दान माह का किये शुभारंभ


आज दिनांक 14.06.2021 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर संयुक्त जिलाचिकित्साल पर जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा विशेष स्वैच्छिक रक्तदान माह ( 14जून से 13 जुलाई तक) का फीता काटकर शुभारंभ किया गया । महोदय द्वारा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है क्योंकि रक्त कोई उत्पादन वस्तु नहीं है इसकी आपूर्ति केवल रक्तदान से ही हो सकती है । महोदय द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बहुत से लोग रक्तदान करने से डरते हैं उन्हें लगता है कि रक्त देने से उनके शरीर में रक्त की कमी हो जायेगी लेकिन रक्तदान से शरीर में कोई विपरीत प्रभाव नही पड़ता है प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए । 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाने का उद्देश्य रक्तदान को प्रोत्साहन देना एवं इससे जुड़े भ्रांतियों को दूर करना है । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर, मुख्यचिकित्साधिकारी संतकबीरनगर, मुख्या चिकित्साधिकारी अधीक्षक सहिता अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।