प्रतापगढ़

आज दिनांक 13.06.2021 को रात्रि करीब 11ः00 बजे एबीपी न्यूज रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव पुत्र स्व0 हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 42 वर्ष नि0 सहोदरपुर पश्चिमी रेलवे स्टेशन रोड प्रतापगढ़ के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई, इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो जांच के दौरान हिन्दी खबर के पत्रकार मनीष ओझा द्वारा बताया गया कि आज थाना क्षेत्र लालगंज अन्तर्गत ग्राम असराही में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस व एटीएस के ज्वाइंट ऑपरेशन में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया गया था जिसकी न्यूज कबरेज करके वापस आ रहे थे तो थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के सुखपाल नगर, कटरा चांद ईट भट्टा के पास घायल अवस्था में मिले जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लाया गया था जहां उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया मौके पर स्थानीय पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर मौजूद हैं मामले की जांच/विधिक कार्यवाही की जा रही है।