पीआरवी 1498 ने मारपीट में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1498 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 06038 से कालर ने किसी बात को लेकर मारपीट / विवाद होने व मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 09 मिनट में पहुँचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को जरिये एम्बुलेंस अस्पताल पहुँचाया गया तथा तथा इस संबंध मे थाना बखिरा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 बालजीत यादव, आ0 धर्मेन्द्र कुमार, हो0चा0 देवेन्द्रनारायण शुक्ल ।