संतकबीरनगर
DM/SP संतकबीरनगर द्वारा संयुक्तरुप से कस्बा खलीलाबाद में पैदल गश्त / भ्रमण कर लोगों को कोविड-19 के प्रति किया गया जागरुक व बांटे गए मास्क

आज दिनांक 02.06.2021 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर *श्रीमती दिव्या मित्तल* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ0 कौस्तुभ* द्वारा संयुक्तरुप से शासन द्वारा लॉकडाउन के खुलने के उपरान्त कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के दृष्टिगत शहर खलीलाबाद में गोलाबाजार, बरदहिया चौकी, मधुकुंज चौहारा, बरदहिया बाजार सहित विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर आमजनमानस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके तथा जरुरतमंदों को मास्क बाँटे गये । भ्रमण के दौरान आमजनमानस से कोविड-19 गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने, अनावश्यक रुप से घरों से बाहर कदापि ना निकलने, हाथों को बार-बार धोने व मास्क के नियमित प्रयोग हेतु अपील की गई ।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात संतोष मिश्रा, प्रभारी चौकी बरदहिया बाजार वीरेन्द्र मिश्रा, प्रभारी चौकी गोला बाजार श्रीमती संध्या रानी तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।