संतकबीरनगर
DM/SP संतकबीरनगर द्वारा लॉकडाउन में ढील देने के दृष्टिगत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ किये गोष्ठी


आज दिनांक 02.06.20201 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का उपस्थिति में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत लगाए गए लॉकडाउन में ढ़ील दिए जाने के दृष्टिगत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान बताया गया कि विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैला जिसकी रोकथाम हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया था जिसमें समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया जिससे इस महामारी को नियंत्रित करने में काफी सहयोग मिला है तथा आगे भी सभी लोग शासन द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करें, दुकान पर बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान ना दें, दुकानों के सामने गोले अवश्य बनवायें जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके व दुकानों / प्रतिष्ठानों का समय-समय पर सैनेटाइजेशन अवश्य करें तथा दुकानों / प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक भीड़ ना लगने दें । हम सब मिलकर यदि एक माहौल बनाकर बाजार व्यवस्था कायम करेंगे तो लोग पालन अवश्य करेंगे । सोशल मीडिया या अन्य किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की अफवाह आदि को प्रसारित – प्रचारित न ही करेंगें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी ।