संतकबीरनगर
यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को हटवाया

आज दिनांक 02.06.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अंशुमान मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उ0नि0 संतोष कुमार मिश्र द्वारा मेंहादवल बाईपास चौराहे पर अभियान चलाकर चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया व नियमानुसार एमवी एक्ट में चालान किया गया । इस मौके पर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे ।