संत कबीर नगर
तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल बने उप जिलाधिकारी बधाईयों का लगा तांता

खलीलाबाद तहसील में नियुक्त तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल को शासन द्वारा किया गया प्रमोशन अब यह उप जिलाधिकारी के पद पर देंगे सेवा । इस तरह का आदेश शासन के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जारी किया है । श्री अग्रवाल को संत कबीर नगर जिले में ही उप जिलाधिकारी बनाया गया है । तहसीलदार के रुप में इनके द्वारा किए गए कार्यों की लोग काफी सराहना कर रहे थे । श्री अग्रवाल के एसडीएम बनाए जाने पर समाजसेवी संगठनों , व्यापारियों , बुद्धिजीवियों , अधिवक्ताओं तथा राजस्व कर्मचारियों के बधाई देने का तांता लगा हुआ है । इनके साथ ही जिले में तैनात तहसीलदार वंदना पांडेय को भी एसडीएम के पद पर पदोन्नति दी गई है ।