संतकबीरनगर
चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार,

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद व जनपद के आस पास के जनपद में लगातार वाहन चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बनायी गयी टीम व स्वॉट टीम के संयुक्त नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1- मुहम्मद अर्सलान उर्फ मोंन्टी पुत्र जमील अहमद 2- आसिफ हुसैन पुत्र रजबुल हुसैन को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन मगहर के बगल गांधी आश्रम के बाउन्ड्री वॉल के पास झाड़ी से 04 अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 465 / 2021 धारा 411 / 413 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है ।
उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा पर पंजीकृत 1- मु0अ0सं0 486 / 20 धारा 379 भादवि, 2- थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -358 / 21 धारा 379 भादवि, 3- थाना कोतवाली खलीलाबाद मु0अ0सं0 359 / 21 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण हुआ है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण¬
1- मुहम्मद अर्सलान उर्फ मोंटी पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम काजीपुर तेली टोला वार्ड नं0-12 मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद- संतकबीरनगर ।
2- आशिफ हुसैन पुत्र रजबुल हुसैन निवासी ग्राम शेरपुर वार्ड न 10 मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण –
1- पैशन प्लस बरंग लाल व काला रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 58 C 6350 चेचिस नं0 MBLHA10EL99C25 व इंजन नं0 HA10EB99C29507
2- होण्डा CD Deluxe बरंग काला व लाल जिस पर रजिस्ट्रेशन नं0 अंकित नहीं है चेचिस नं0 MBLHA11ENC9E04185 व इंजन नं0 HA11ECC9E24963
3- हीरो HF Deluxe बरंग लाल व काला जिस पर रजिशट्रेशन नहीं है चेचिस नं MBLHA11ATG9F17612 व इंजन नं0 HA11EJG9F31821 अंकित है.
4- झाड़ी में छिपाई गयी एक अन्य मोटरसाइकि हीरो होण्डा पैशन प्लस बरंग काला व नीला जिस पर इंजन HA10EB99C27396 व चेचिस न0 MBLHA10EL99C2 व अन्य नम्वर अपठनीय
विवरण-
कड़ाई से पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि पर बताये कि साहब हम दोनो दोस्त है तथा अपने भौतिक एवं दुनियावी लाभ के लिये जनपद व सीमावर्ती जनपदों के विभिन्न स्थानों से मौका देखकर वाहनों को चुराकर एकत्र करते हैं एवं सही ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेचकर मिली हुयी कीमत को आपस में आधा-आधा बाँट लेते हैं और इन्ही पैसों से अपने अपने परिवार का भरण पोषण करते है । आगे पूछ ताछ में बताये कि हम दोनों ने चोरी की चार मोटर साइकिलों को इसी झाड़ी में छुपाकर रखा है, इन्हें आज हम बेचने ले जाने वाले थे पकड़े गये व्यक्तियों ने पुलिस निगरानी में आगे-आगे चलकर उनके द्वारा झाड़ी में छुपाकर रखी गयी चार मोटर साइकिलों को बरामद कराया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
1- श्री दीपक दूबे (प्रभारी स्वाट टीम), उ0नि0 हरिनरायन दीक्षित (चौ0प्र0मगहर), हे0का0 विनोद यादव,(एसओजी), हे0का0 प्रमोद राय, हे0का0 वशिष्ठ नरायण श्रीवास्तव, का0 रमेश यादव, (एसओजी) ऋषिवेद तिवारी (एसओजी), का0 मुनीर अहमद (स्वाट), का0 अभिषेक सिंह(स्वाट)